भूमि विवाद में दो पक्ष भिड़े, वीडियो वायरल
गोंडा, जून 23 -- मोतीगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजापुर परसौरा के भरोसा गांव में मंगलवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें दंबगों द्वारा बंदूक लेकर आने की बात सामने आ रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, हिन्दुस्तान किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। राजापुर परसौरा के भरोसा निवासी भवानी सहाय ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप लगाया है कि गांव के ही कुछ लोगों से भूमि विवाद का मामला न्यायालय में चल रहा था। विपक्षी हनुमान दत्त, आशीष, विनय दत्त, रामदेव जबरन रास्ता मांग रहे थे। इस प्रकरण में एसडीएम न्यायालय से उसके पक्ष में आदेश हो चुका है। फिर भी विपक्षीगण नहीं मान रहे हैं। बताया जाता है कि उस जमीन पर भवानी सहाय नींव भरवा रहे थेद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.