गोंडा, मई 19 -- रुपईडीह, संवाददाता। कौड़िया थानाक्षेत्र के बनगाई में मंगलवार सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्षों के कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के नौ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा। चौकी प्रभारी आर्यनगर अजय कुमार सिंह ने बताया कि बनगाई में दुर्गा प्रसाद दूबे व पूर्व प्रधान कृष्ण कुमार चतुर्वेदी के बीच काफी दिनों से भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। इसको लेकर सुबह दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्षों के कई लोगों को गंभीर चोटे आई। प्रथम पक्ष दुर्गा प्रसाद दूबे के शिकायती पत्र पर पूर्व प्रधान कृष्ण कुमार चतुर्वेदी, अनूप कुमार, विशाल, विकास, सूरज तथा दूसरे पक्ष कृष्ण कुमार चतुर्वेदी के शिकायती पत्र पर उमेश च...