गंगापार, जून 29 -- थाना क्षेत्र के सेहरा गांव में सोमवार दोपहर जमीन के विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया और दोनों ओर से लाठी-डंडों व धारदार हथियार चलने लगे। मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित अभयराज पटेल ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि पांच लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। मारपीट में उनके पुत्र सिमोद और पुत्री भी घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष ने भी थाने में तहरीर देकर अपने साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद गांव में कुछ देर तनाव का माहौल रहा। थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर प्राप्त...