दरभंगा, मई 6 -- ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। बड़गांव थाना क्षेत्र के अधलायर गांव में मंगलवार की शाम भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें कई लोग जख्मी हो गये। मारपीट में जख्मी बद्री पासवान, गंगा पासवान व भरोस पासवान को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया। घटना को लेकर गांव में तनाव बना हुआ है। थानाध्यक्ष विनीता कुमारी ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गांव में शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस गश्त बढ़ा दी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...