बाराबंकी, अप्रैल 10 -- बाराबंकी, संवाददाता। बड्डूपुर कोतवाली क्षेत्र के कुआंडांडा गांव में गुरुवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। लोगों ने बीच बचाव कराया। दोनों पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कुआंडांडा गांव निवासी रंजना सिंह पत्नी हरीश सिंह ने आरोप लगाया कि गुरुवार की सुबह करीब छह बजे गांव के ही विपक्षी एक राय होकर उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। इस दौरान उनके साथ-साथ कुशलावती सिंह व उनके पति को भी पीटा गया। आरोप है कि मारपीट के दौरान उनका सरकारी मोबाइल भी छीनकर कुएं में फेंक दिया गया। पीड़िता ने जान से मारने की धमकी देने और पहले भी चार अप्रैल को मारपीट करने का आरोप लगाया है। दूसरे पक्ष की सुजाता सिंह पत्नी शिवबहादुर सिंह ने भी तहरीर देकर बताया कि गुरुवार सुबह घर के सामने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.