चतरा, मई 27 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के द्वारी गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति घायल हो गए। घायलों की पहचान प्रथम पक्ष के केदार प्रजापति तथा द्वितीय पक्ष के कृष्णा प्रजापति के रूप में की गई है।जानकारी के अनुसार, गांव में जमीन संबंधी पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई।देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए,जिसमें केदार प्रजापति एवं कृष्णा प्रजापति घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस सक्रिय हुई।दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर लाया गया,जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचा...