प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 18 -- संग्रामगढ़। थाना क्षेत्र के खनवारी गांव में सोमवार सुबह लंबे समय से चल रहे जमीन के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से हरिश्चन्द शुक्ला का बेटा पवन कुमार उर्फ गुड्डू शुक्ला, उसकी पत्नी साधना शुक्ला, बेटा हर्ष शुक्ला और सौरभ शुक्ला घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से राम सजीवन यादव का बेटा शिवा कांत यादव और उसकी पत्नी मंजू देवी गंभीर घायल हो गई। परिजनों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों पक्ष ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...