अंबेडकर नगर, जून 8 -- जहांगीरगंज, संवाददाता। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के कम्हरिया गांव में भूमि विवाद में दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया और खेत की पैमाइश कराए जाने की बात कही। एक पक्ष का आरोप है कि वह अपनी जमीन में नाली खुदाई कर पाइप डाल रहा है तो दूसरे पक्ष का कहना है कि उसकी जमीन में नाली खोदी जा रही थी। मामले का वीडियो भी वायरल हुआ है। कम्हरिया गांव निवासी शैलेश सिंह नाली खुदाई करके पाइप डलवा रहे थे। उनका कहना है कि नाली अपनी जमीन में खोदकर पाइप डाल रहे थे। वहीं सुक्खू कन्नौजिया का कहना है कि दबंगई के बल पर उनके खेत में नाली की खुदाई कर पाइप डाला जा रहा है। थानाध्यक्ष तनुज पाल ने बताया कि नाली खुदाई कर पाइप डाले जाने से मना किया गया है। शीघ्र ही दोनों खेतों की पैमाइश कराई जाएगी। पैमाइश के बाद...