अयोध्या, अप्रैल 7 -- विजय कुमार मिश्रा/अयोध्या। उत्तर प्रदेश में अयोध्या जिले के खंडासा थाना क्षेत्र अंतर्गत खंडासा गांव में भूमि विवाद में दो पक्षों में भीषण मारपीट हो गई। मारपीट में महिलाओं समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंडासा में उपचार हेतु भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। खंडासा गांव निवासी शशिशेखर सिंह पुत्र हर्ष बहादुर सिंह व सुरेंद्र प्रताप सिंह पुत्र देव बक्श सिंह के बीच गांव में आबादी की जमीन को लेकर विगत कई महीने से विवाद चल रहा था। कई शिकायतों के बाद जब निस्तारण नहीं हुआ तब विवादित भूमि गाटा संख्या 1036 पर सुरेंद्र प्रताप सिंह ने न्यायालय में दीवानी दायर कर दिया जिसका वाद संख्या 239/2026 है तथा मामला न्यायालय में विचाराधीन चल रहा है। सोमवार ...