उन्नाव, अप्रैल 7 -- उन्नाव, संवाददाता। बीघापुर थाना क्षेत्र के दूंदपुर गांव में मंगलवार को भू विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि कहासुनी मारपीट में बदल गई। जिसमें महिलाओं और पुरुषों दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। हालांकि अखबार हिन्दुस्तान ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। दूंदपुर गांव में भूमि के स्वामित्व और कब्जे को लेकर लंबे समय से दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। मंगलवार को इसी मामले को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले दोनों ओर से कहासुनी हुई, लेकिन कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और महिलाएं भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गईं। उसके बाद दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.