अमरोहा, मार्च 21 -- भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट व पथराव के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जानकारी के अनुसार तिगरी निवासी हुकम सिंह व योगेंद्र सिंह के बीच पांच बीघा जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। गुरुवार को भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया था। शोर होने पर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट के बाद पथराव हो गया था। पथराव से मौके पर अफरातफरी मच गई थी। वहीं मारपीट में एक ओर से हुकम सिंह, गौरव कुमार, पिंकी, सोनम व दूसरी ओर से योगेंद्र सिंह, नरेंद्र, लोकेंद्र व अंकुर घायल हो गए थे। सभी घायलों को सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सक ने पिंकी, गौरव, हुकम सिंह, लोकेंद्र व योगेंद्र की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया था। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार न...