बेगुसराय, जुलाई 22 -- खोदावंदपुर,निज संवाददाता। खोदावंदपुर पंचायत के मुसहरी गांव में पुरानी भूमि विवाद में मंगलवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों की प्राथमिक चिकित्सा खोदावंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करवाई गई। इनमें तीन घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेजा गया। मिली जानकारी के अनुसार मुसहरी गांव के वार्ड नं. 10 निवासी रामशंकर राय एवं रीझन राय के बीच हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष के राम शंकर राय, उनकी पत्नी मुन्नी देवी, पुत्र रवीन्द्र कुमार, पुत्रवधू चांदनी कुमारी व पुत्री कोमल कुमारी घायल हो गई। जबकि, दूसरे पक्ष के घायलों में रीझन राय, उनके पुत्र मुकेश कुमार, मां पार्वती देवी शामिल हैं। इस घटना में गंभीर रूप से जख्मी रामशंकर राय, मुन्नी देवी एवं रवीन्द्र कुमार को प्राथमि...