कौशाम्बी, जून 14 -- मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के टेवां गांव में शनिवार सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इनके बीच जमकर लाठी-डंडे चले। तलवार से भी हमला किया गया। मारपीट में 17 लोगों को चोटें आई हैं। मामले में चौकी प्रभारी की तहरीर पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। टेवां चौकी प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि शनिवार सुबह वह झगड़े की सूचना पर हमराहियों के साथ स्थानीय गांव पहुंचे। वहां देखा कि जमीन पर कब्जा करने को लेकर दो पक्षों के लोग गाली-गलौज करते हुए आपस में मारपीट कर रहे थे। यह भी पढ़ें- जमीन को लेकर खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों की जंग का वीडियो वायरल मारपीट में एक पक्ष से सत्यम त्रिपाठी, विष्णु त्रिपाठी पुत्र रवींद्र नारायण त्रिपाठी, संजय तिवारी, धनंजय तिवारी, राजू तिवारी, म...