लखीसराय, अप्रैल 5 -- लखीसराय,हिप्र बड़हिया थाना क्षेत्र के गंगासराय गांव में शनिवार को भूमि विवाद में भाभी और देवर को मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहचान गंगासराय वार्ड संख्या चार निवासी हरिहर राम की 42 वर्षीय पत्नी बबीता देवी एवं उनके देवर उपेंद्र राम के 36 वर्षीय पुत्र सदानंद राम के रूप में हुई। दोनों ही पीड़ित का इलाज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। पीड़ित ने मारपीट का आरोप स्थानीय ग्रामीण पर लगाते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...