मेरठ, अप्रैल 13 -- दबथुवा गांव में दबंग लोगों ने भूमि विवाद में खेत में गेहूं काट रहे दंपति पर जानलेवा हमला कर दिया। लाठी-डंडों और फावड़े से वारकर लहूलुहान कर दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास खेतों में कार्य कर रहे किसान दौड़े, तो आरोपी फरार हो गए। घायल दंपति का पुलिस ने सीएचसी में मेडिकल कराया। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। वीरेंद्र पुत्र ओमबीर ने बताया कि वह रविवार शाम अपनी पत्नी बबली के साथ खेत में गेहूं काट रहा था। इसी बीच गांव के दबंग लोग लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर आ गए और बबली पर हमला बोल दिया। उसके सिर पर फावड़े से वार किया गया, जिससे वह बेहोश होकर खेत में गिर गई। उसने दबंगों से विरोध किया तो उसपर भी फावड़े से वार कर उसे घायल कर दिया गया। चीख पुकार सुनकर खेतों में कार्य कर रहे किसान दौड़े, तो फरार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.