गोंडा, जून 21 -- उमरी बेगमगंज (गोंडा), संवाददाता। गोंडा जिले के उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के मुकुन्दपुर दरियांव भाटन पुरवा गांव में भूमि विवाद को लेकर एक दंपती के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार यशोदा पत्नी श्रीराम गौतम निवासी मुकुन्दपुर दरियांव भाटन पुरवा ने शिकायत दर्ज कराई कि भूमि विवाद को लेकर रामचरन गौतम, नरसिंह तथा मोहित ने उन्हें और उनके पति श्रीराम गौतम को गाली-गलौज करते हुए लाठी, मुक्का, थप्पड़, ईंट-पत्थर और बांका से हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने उनका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया तथा जान से मारने की धमकी दी।तहरीर के आधार पर मुकदमा संबंधित धाराओं में रामचरन गौतम, नरसिंह और मोहित के विरुद्ध दर्ज कर लिया गया ...