भूमि विवाद में दंपती को पीटा, चल रहा इलाज
गढ़वा, जुलाई 7 -- गढ़वा। डंडई थाना क्षेत्र के टोरी कलां गांव में सोमवार को भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में 60 वर्षीया भगवान यादव और उनकी पत्नी शांति देवी शामिल हैं। दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घायल भगवान यादव ने बताया कि करीब 20 वर्ष पहले उनके भाइयों ने पुराने घर से कुछ दूरी पर स्थित जमीन पर घर बनाने के लिए उन्हें जगह दी थी। तब से वह वहां मकान बनाकर रह रहे हैं। आरोप है कि उनके भाई मंगल यादव घर के सामने स्थित दो डिसमिल गैरमजरूआ जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। भगवान यादव ने इसका विरोध करते हुए कहा कि वहां कब्जा होने से उनके घर का रास्ता अवरुद्ध हो जाएगा।उसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि मंगल यादव, बालेश्वर यादव, जय कुमार, अमोल यादव, रामेंद्र यादव, माया देवी, सुनैनी देवी, शिल्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.