बस्ती, फरवरी 28 -- बस्ती। सोनहा पुलिस ने पुरानी रंजिश में मारपीट करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में शैलेन्द्र पाण्डेय निवासी बनरही जंगल थाना सोनहा की तहरीर पर कमलाकांत के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। सोनहा थाने के बरडार नानकार में भूमि विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने लक्ष्मीकांत निवासी बरडार नानकार की तहरीर पर गांव के उमाकांत, नीलू देवी, आर्यन के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। मारपीट में लक्ष्मीकांत और उनकी पत्नी घायल हो गईं। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि घायल की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर इलाज के लिए भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...