खगडि़या, अप्रैल 18 -- गोगरी । एक संवाददाता गोगरी अनुमंडल कार्यालय में भूमि विवाद की समीक्षा बैठक में शनिवार को गोगरी एसडीओ संजय कुमार एवं एसडीपीओ साक्षी कुमारी ने संयुक्त रूप से अनुमंडल के सभी थानाध्यक्षों एवं सीओ को निर्देशित किया कि भूमि विवाद से संबंधित मामलों का प्राथमिकता से निष्पादन करें। समीक्षा के दौरान उपस्थित थानाध्यक्षों, सीओ एवं जमीन से संबंधित जुड़े अधिकारीयो कहा कि जमीन विवाद में हमेशा अलर्ट मोड में रहें। जमीन विवाद की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई शुरू करे। अगर जमीन पर दोनों पक्षों के बीच खूनी संघर्ष की संभावना दिखे तो तुरंत ही 163 की कार्रवाई के लिए प्रस्ताव भेजें ताकि कोई भी पक्ष उस विवादित जमीन पर नही जाए। यह भी पढ़ें- पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम हटवाए अवैध कब्जा: डीएम जिला एवं अनुमंडल कार्यालय से जमीन विवाद का आवेदन संबंधि...