गढ़वा, फरवरी 8 -- मझिआंव। थानांतर्गत बोदरा गांव के महुगाई टोला निवासी अजय यादव को उसी के गांव में भूमि विवाद में टांगी से हमला कर घायल कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल अजय को आनन -फानन में इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित ने मामले में नामजद केस दर्ज कराया है। थाना प्रभारी ओम प्रकाश टोप्पो ने बताया कि आवेदन के आलोक में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...