गोरखपुर, अप्रैल 27 -- ब्रह्मपुर/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। झंगहा थानाक्षेत्र के भैंसही नरेश में रविवार की शाम को भूमि विवाद में हुए मारपीट की घटना में पुलिस ने छह आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार गांव के सचिन पासवान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने रोजमर्रा के काम में व्यस्थ थे। गांव के ही जितेन्द्र पासवान, वीरु उर्फ धर्मेन्द्र, उपेन्द्र, रामप्रीत, इन्द्रा देवी, संजना आदि योजना बनाकर उनके घर के बगल की जमीन पर स्टे आर्डर के बावजूद उसको कब्जा करने लगे। जिस पर वह, माता पिता व भाई ने मना किया। जिस पर उन लोगो ने धारधार हथियार, राड व डंडों से उसके पूरे परिवार के लोगो पर हमला बोल दिया। जिसमें उसके माता पिता व भाई तीनों का सिर फट गया व काफी चोटें आई है। परिवार के लोगो को जान से मार डालन...