मिर्जापुर, जून 2 -- चेतगंज। चील्ह थाना क्षेत्र के अनिरुद्धपुर पूरब पट्टी गांव में रविवार की शाम भूमि संबंधी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने सामने हो गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और ईंट पत्थर चले। मारपीट में चार लोग जख्मी हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। क्षेत्र के अनिरूद्धपुर पुरब पट्टी (नयेपुर) गांव निवासी कड़ेदीन और कंचन देवी पत्नी सुरेंद्र कुमार के बीच काफी दिनों से भूमि संबंधी विवाद चल रहा था। शाम लगभग छह बजे दरवाजे पर किचड़ फेंकने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरु हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे और ईंट पत्थर चलने लगे। घटना से गांव में अफरा तफरी मच गई। मारपीट में एक पक्ष से अंजू देवी पत्नी जितेन्द्र कुमार और विश्वजीत गौतम पुत...