प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 4 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सरसतपुर गांव में सोमवार सुबह जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। लंबे समय से चल रहे विवाद को लेकर गांव निवासी महावीर और राम आसरे के पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में कई लोग घायल हो गए। घटना में प्रथम पक्ष में महावीर, अनंत कुमार, अनिल और अंकित घायल हुए। जबकि दूसरे पक्ष के राम आसरे, छोटेलाल, अनुज, अभिषेक और हिमांशु को चोटें आईं। मारपीट के दौरान एक-दूसरे पर जमकर प्रहार किए गए। जिससे कई लोगों के सिर फट गए। वे लहूलुहान हो गए। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को लेकर पट्टी कोतवाली आई। इसके बाद घायलों को सीएचसी पट्टी भेजा गया। उपनिरीक्षक बालकिशुन ने बताया कि दोनों पक्ष के बीच जमीन को लेकर रंजिश है। जिसके चलते मारपीट हु...