बहराइच, अप्रैल 6 -- बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के जरवल इलाके में रविवार रात भूमि विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। रेवढ़ा गांव में दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, फिर जमकर लाठी डंडे चले। दोनों पक्षों की चार महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट थमी। समय पर पुलिस के पहुंचने से एक बड़ी घटना टल गई। जरवलरोड थाने के रेवढ़ा गांव में रविवार रात करीब दस बजे भूमि विवाद को लेकर नंद लाल (32) पुत्र राम धीरज और मुल्कराज (50) पुत्र दयाराम के बीच कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। एक पक्ष से नंद लाल, उसकी पत्नी संगीता (30) और बेटी कोमल (19) पुत्री रामधीरज घायल हुईं। दूसरे पक्ष से मुल्कराज, उसकी पत्नी कुसुमा (45) और बेटी सीता (22) चोटहिल हो गईं। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.