भूमि विवाद में घर तोड़े जाने का विरोध करने पर वृद्ध को हथौड़ी मार किया घायल, रेफर
मुंगेर, जून 26 -- मुंगेर, निज संवाददाता। नौवागढ़ी में भूमि विवाद को लेकर एक वृद्ध पर जानलेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कैलाश प्रसाद गुप्ता ने नौवागढ़ी में अपना मकान बनाया था। गुरुवार को जब उनके घर पर कोई नहीं था, तभी उनके भाई मणिकांत गुप्ता और भतीजे राहुल गुप्ता सहित अन्य लोग अचानक उनके घर को तोड़ने लगे। जब कैलाश प्रसाद गुप्ता ने इसका कड़ा विरोध किया, तो आरोपियों ने उन पर हमला बोल दिया। इस दौरान उनके सिर पर हथौड़ी से दो ताबड़तोड़ वार किए गए, जिससे वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। घटना के बाद परिजनों द्वारा आनन-फानन में घायल कैलाश प्रसाद गुप्ता को इलाज के लिए सदर अस्पताल, मुंगेर लाया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना को लेकर पीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.