बिहारशरीफ, मार्च 23 -- बिन्द पुलिस ने घटनास्थल से 4 खोखा किया बरामद बिन्द, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र का छतरपुर गांव, रविवार की शाम गोलीबारी से दहल गया। घटना का कारण भूमि-विवाद बताया जा रहा है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखा बरामद किया गया है। एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल की जांच की है। पुलिस ने एक आरोपित ऋषिकेश कुमार को हिरासत में ले लिया है। ग्रामीणों की मानें तो दर्जनभर राउंड से अधिक फायरिंग की गयी। एक पक्ष के भगीरथ यादव का कहना है कि गांव के ही दिनेश यादव, नरेश यादव, ज्योतिष कुमार, ऋषिकेश कुमार व अन्य ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। 20 मार्च को जमीन के सर्वे के लिए कागज जमा करने एसडीओ कार्यालय गये थे। 22 मार्च को अपने बथान के पास खेत में घास काट रहे थे। इसी दौरान आरोपित खेत पर पहुंचकर गाली देने लगे। विरोध करने पर फ...