बिहारशरीफ, दिसम्बर 1 -- परवलपुर थाना क्षेत्र के विजयपुरा गांव की घटना परवलपुर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के विजयपुरा गांव में सोमवार को भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट व गोलीबारी की घटना हुई। घटना में विजयपुरा गांव का दिलीप यादव जख्मी हो गया है। उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह गांव में मारपीट की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो एक खोखा बरामद किया गया। इससे पहले भी दोनों पक्षों में भूमि विवाद में मारपीट हुई थी। अभी तक किसी ने आवेदन नहीं दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...