समस्तीपुर, मार्च 24 -- समस्तीपुर। नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में बीते 17 फरवरी की शाम लोजपा (रा) नेता सह सिनेमा हॉल संचालक रोहित कुमार उर्फ अंट्टू ईस्सर पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में एक नामजद आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर वार्ड संख्या-26 के मो. महफूज के पुत्र एहतेशाम आलम उर्फ लक्की खान के रूप में की गई है। इस संबंध में सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय ने मंगलवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि विगत 17 फरवरी को सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर जमीनी विवाद एवं पूर्व के दुश्मनी के कारण एक साजिश के तहत हत्या की नीयत से गोली चलायी गयी थी। इस दौरान उनके सहयोगी शुभम सिंह उर्फ ईशू को कंधे में गोली लग गई थी, जबकि अंट्टू ई...