समस्तीपुर, मार्च 10 -- खानपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवैसिंहपुर पंचायत में भूमि विवाद को ले कर हुई मरपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बता दें कि पंचायत के वार्ड नौ स्थित रजवाड़ा गांव में भूमि विवाद को लेकर एक अधेड़ व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए खानपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार जारी है। घायल की पहचान रामविनय झा के रूप में हुई है। पीड़ित पक्ष के परिजनों ने बताया कि खानपुर थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की मांग की गई है। वहीं खानपुर थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने बताया कि उन्हें इस संबंधी कोई जानकारी नहीं है। रामविनय झा ने बताया कि लगभग छह महीने पहले घर बनाने के दौरान भूमि को लेकर विवाद हुआ था। इसको लेकर कुछ लोगों ने हमला कर दिया।...