हरदोई, मार्च 30 -- हरदोई। पचदेवरा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट 26 मार्च को हुई, जिसमें कई लोग घायल हुए। जिनको सीएचसी शाहाबाद भेजा गया, जहां उपचार के दौरान राधेश्याम की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने विनोद की तहरीर पर हत्या समेत अन्य धाराओं में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी जसवंत को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...