भूमि विवाद मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर प्रशासन ने आदेश किया जारी
रामगढ़, मई 14 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। जिले में भूमि विवाद से संबंधित बढ़ती शिकायतों को देखते हुए रामगढ़ प्रशासन ने संयुक्त आदेश जारी किया है। उपायुक्त के निर्देश पर अब प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शुक्रवार को सभी अंचल कार्यालयों में अंचल-सह-थाना दिवस आयोजित किया जाएगा। यदि उक्त दिन अवकाश रहेगा तो अगले कार्य दिवस को यह आयोजन होगा। जारी आदेश में कहा गया है कि भूमि विवाद मामलों का निष्पादन अंचल अधिकारी और संबंधित थाना व ओपी प्रभारी के आपसी समन्वय से किया जाना आवश्यक है, क्योंकि राजस्व अभिलेख अंचल कार्यालय में सुरक्षित रहते हैं। अभिलेखों की जांच और मिलान के बिना किसी भी मामले में टिप्पणी या कार्रवाई करने से कानूनी विवाद उत्पन्न होने की संभावना रहती है। निर्देश के अनुसार अंचल अधिकारी और थाना व ओपी प्रभारी आपसी सहमति से अंचल-सह-थाना द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.