भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में एफआईआर
सीवान, जून 5 -- भगवानपुर हाट, एसं। थाना क्षेत्र के महना गांव में बुधवार को भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में दोनों पक्षों के आवेदन पर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। इस घटना में दोनों पक्षों के तीन लोग जख्मी हो गए हैं। इस मामले में एक पक्ष के बिगन राय के आवेदन पर बुधवार को थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है। इसमें उसने शंकर राय, बबीता देवी, काजल कुमारी व गोपाल कुमार को आरोपित किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के शंकर राय के आवेदन पर विकास राय, बिगन राय, पूनम देवी, फूलमती देवी, रेखा देवी व शांति कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी - डंडा से मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाया है। एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.