सुल्तानपुर, अप्रैल 10 -- चांदा,संवाददाता। शुक्रवार को चांदा कोतवाली क्षेत्र के साढापुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दबंगों ने एक व्यक्ति को मारपीटकर बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते चले चांदा कोतवाली क्षेत्र के साढापुर गांव निवासी एक व्यक्ति दीवार का निर्माण करा रहे थे। इस दौरान दबंगों ने निर्माण कार्य बंद कराते हुए दूसरे पक्ष पर लाठी, डंडे, सरिया व हसियां से धावा बोल दिया। इस दौरान अजय कुमार पांडेय गंभीर रूप से घायल हुए। सूचना पर चांदा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्र मौके पर पहुंचे, उन्होंने इस मामले में वह कुछ लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली लौटे। साथ ही पिटाई से घायल अजय कुमार पांडेय को उपचार के लिए तत्काल सीएचसी प्रतापपुर कमैचा ...