मऊ, जून 25 -- चंद्रशेखर श्रीवास्तव। मऊ। हलधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अईलख गांव में गुरुवार सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। इसमें पक्ष की तरफ से पिस्टल से फायरिंग कर दी गई। फायरिंग के दौरान एक युवक को गोली लगने के बाद गंभीर अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। उधर घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है。

भूमि विवाद की पृष्ठभूमि हलधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अईलख गांव में दो पक्षों में काफी दिनों से भूमि विवाद चल रहा था। इस बीच गुरुवार सुबह दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। देखते ही देखते मामला काफी आगे बढ़ गया और एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के ऊपर फा...