बाराबंकी, जून 13 -- दरियाबाद। क्षेत्र के कुशफर गांव में खेत की मेंड़ को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष को मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट में बुजुर्ग दंपति समेत तीन लोग घायल हो गए। कुशफर गांव निवासी एजाज अहमद पुत्र मो. सज्जाद ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि शनिवार सुबह वह अपनी मां नूरजहां के साथ खेत में काम कर रहे थे, तभी गांव के ही नसीम पुरानी रंजिश को लेकर लाठी डंडा से अचानक हमला बोल दिया। जब एजाज के पिता सज्जाद उन्हें बचाने दौड़े तो विपक्षियों ने धारदार हथियार से उसके ऊपर हमला कर दिया। जिसमें बुजुर्ग दंपति नूरजहां और सज्जाद समेत तीन लोग घायल हो गए। दरियाबाद कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...