चतरा, जनवरी 7 -- चतरा, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के जितनी मोड़ के समीप बुधवार को भुमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में एक दर्जन लोग घायल हो गये। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। घायलों में एक पक्ष से 9 और दूसरे पक्ष से 5 लोग घायल हैं। रेफर होने वालों में रेखा देवी और बसंती देवी शामिल है। वहीं घायलों में सोनाली देवी, उमा देवी, रॉकी कुमार, रामबृक्ष राम, कुंदन कुमार, मीरा देवी, श्रवण पासवान आदि लोग शामिल हैं। बताया जाता है जीतनी मोड़ के समीप एक भूमि को लेकर बसंती देवी और रामवृक्ष राम के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। बुधवार को बसंती देवी के परिवार वाले उक्त भूमि पर बाउंड्री दे रहे थी इसी दौरान दूसरेपक्...