भूमि विवाद को लेकर मारपीट, आठ पर मुकदमा
बस्ती, जून 15 -- बस्ती। कलवारी पुलिस ने भूमि विवाद को लेकर मारपीट की दो घटनाओं में केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के टिउठा निवासी चंद्रावती का आरोप है कि विपक्षियों ने भूमि विवाद को लेकर अपशब्द कहा। मना करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने इसी गांव के जगराम, उषा देवी, अनीता व अंकित के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के सैफाबाद में भी भूमि को लेकर मारपीट की घटना में पुलिस ने पूजा की तहरीर पर इसी गांव के इरफान, दुल्लाहे, सद्दाम और इम्तियाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- मेढ़ विवाद में पिता-पुत्र पर हमला, आठ पर रिपोर्ट --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.