मधुबनी, अप्रैल 4 -- फुलपरास। थाना क्षेत्र अंतर्गत सुदे गांव में गुरुवार को जमीन की विवाद में हुई मारपीट में एक व्यक्ति जख्मी हो गया है। जिसके बयान पर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। दर्ज प्राथमिकी में जख्मी बबलू यादव ग्राम सुदे गांव निवासी ने बताया है कि वे जिस जमीन पर अपना घर निर्माण कार्य कर रहा था उसका गणमान्य लोगों द्वारा पंचायती कर बंटवारा किया गया था और उस पर सभी हिस्सेदार अपना अपना घर बना रहे थे लेकिन जब वह घर बनाने लगा तो उसके साथ नरेश यादव सहित अन्य चार लोगों ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा जिससे उसका सिर फट गया।जख्मी अवस्था में अनुमंडलीय अस्पताल पहुंच कर ईलाज करवा रहे थे तब दूसरे पक्ष ने एक अपराधी किस्म के व्यक्ति से धमकी दिलवाया।थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने थाना में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.