प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 18 -- पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बनपुरवा निवासी अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर दी। बताया कि कंधई थाना क्षेत्र के तरदहा गांव के समीप पट्टी-चिलबिला मार्ग के किनारे कुछ साल पहले इसरा देवी से जमीन का बैनामा कराकर बीते महीने बैनामे की जमीन पर एक कंपनी के पेट्रोल पंप के निर्माण कार्य के लिए मजदूर के साथ पहुंचा था। आरोप है कि इसी दौरान तरदहा गांव के बीस से अधिक लोग पहुंचे। पेट्रोल पंप के काम को रोकवा दिया गया। राजस्व टीम व पुलिस के सामने दोनों पक्षों के बीच जमकर तकरार हुई, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। दूसरे पक्ष के आलोक पांडेय आरएसएस के पदाधिकारी होने पर मामला मुख्यमंत्री दरबार तक पहुंच गया था। दोनों तरफ से एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए गए थे। शुक्रवार को अभय प्रताप सिंह उर्फ पप...