भूमि विवाद को लेकर पड़ोसी गोतिया ने चाकू से हमला कर चार लोगों को किया घायल, जांच में जुटी पुलिस
जमुई, मई 22 -- जमुई । निज संवाददाता जिले के गरही थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्णा झिटटी गांव में भूमि विवाद के रंजिश में पड़ोसी गोतिया ने चाकू से हमला कर एक ही परिवार के चार लोगों को बुरी तरह घायल कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और सभी घायलों को गुरुवार की रात सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों में पूर्णा झिटटी गांव निवासी रहमत मियां के पुत्र नसीम मियां, मुमताज मियां, शमीम मियां के पुत्र सोनू अंसारी और नसीम मियां के पुत्र राजा अंसारी शामिल हैं। घायलों ने मारपीट का आरोप पड़ोसी गोतिया बाबर मियां, आलमगीर मियां, तौफीक अंसारी, आशिक अंसारी, तौसीक अंसारी, फिरोज अंसारी और फरहान अंसारी समेत अन्य लोगों पर लगाया है। यह भी पढ़ें- बकोरिया में पड़ोसियों ने टांगी से सिर पर वार कर होमगार्ड जवान व उसके पिता को कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.