सीवान, अप्रैल 19 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में शनिवार को भूमि विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में कुल नौ लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों में एक पक्ष के बच्चा प्रसाद, संजय प्रसाद, अभय प्रसाद और स्वेता देवी शामिल हैं। वहीं दूसरे पक्ष के अजित कुमार, अभिषेक कुमार, मीरा देवी, नीरज कुमार, उषा देवी और संजू देवी घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भगवानपुर हाट पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। चिकित्सकों के अनुसार, सभी की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों पक्षों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.