मऊ, अप्रैल 12 -- मऊ, संवाददाता। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कुतुबपुर गांव में शनिवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कुतुबपुर घायल रामेश्वर ने बताया कि काफी दिनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप लगाया कि शनिवार को दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डण्डे से प्रहार कर दिया। आरोप लगाया कि मौके पर सूचना के बाद डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं किया गया। घायलों को उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की तरफ से पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया गया है। पूरे मामले की पुलिस टीम गहनता के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.