मेरठ, अप्रैल 18 -- तहसील में जमीन कब्जा मुक्त कराने की मांग को लेकर पिछले एक वर्ष से भटक रही महिला शनिवार को आत्मदाह के इरादे से पेट्रोल लेकर पहुंच गई। हालांकि कर्मचारियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। अधिकारियों ने महिला की समस्या सुनकर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है। मोहल्ला मुन्नालाल निवासी उर्मिला चौधरी पिछले करीब एक वर्ष से अपनी कृषि भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए तहसील के चक्कर काट रही थीं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। हताशा में महिला थैले में पेट्रोल लेकर तहसील पहुंची और सभागार में घुसने का प्रयास करने लगी, तभी कर्मचारियों ने सतर्कता दिखाते हुए उससे पेट्रोल की शीशी छीन ली। यह भी पढ़ें- जमीन पर कब्जे के विरोध पर दी जान से मारने की धमकी घटना के दौरान तहसील में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान फरियादियों की समस्याएं सु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.