अमरोहा, मई 4 -- हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर में रविवार को भूमि विवाद में जमकर मारपीट हुई। एक ही समाज के दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद नर्सरी पर लाठी-डंडे चले। चार लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। मारपीट से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। पुलिस जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की बात कह रही है। बताया जा रहा है कि रविवार को भूमि का विवाद निपटाने के लिए दोनों पक्षों के लोग गांव के बाहर एक नर्सरी पर जुटे थे। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट एक-दूसरे पर जमकर लाठी-डंडे से वार किए गए। चार से अधिक लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। मारपीट से जुड़ा वीडि...