गोंडा, जून 22 -- वजीरगंज। थाना क्षेत्र के गौरिया डेबरी निवासी सतीश शर्मा ने थाने पर तहरीर दी है। आरोप है कि रविवार शाम को भूमि विवाद को लेकर गांव के मायाराम यादव व उनकी पत्नी ने सहन पर आकर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मुक्का-थप्पड़ व लात-घूंसे से मारापीटा। यही नहीं दुबारा फिर मारने पीटने की धमकी दी है। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...