गाजीपुर, मई 16 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने शनिवार को विकासखंड जखनिया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मंझनपुर कला परिसर में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की पीड़ा सुनी। विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि कैम्प के माध्यम से जन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर 100 प्रतिशत तक गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सम्बन्धित को निर्देश दिया कि भूमि विवाद की जिनती भी समस्या है उसे रजिस्टर बनाकर नोट किया जाए। जन चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा क्षेत्रीय ग्रामीणों की सहभागिता रही। जन चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। यह भी पढ़ें- 30 दिनों के भीतर आवेदनों का निष्पादन हर हाल ...