आरा, अप्रैल 6 -- पीरो, संवाद सूत्र। भूमि विवाद के निपटारे को लेकर अनुमंडलीय प्रशासनिक भवन में आयोजित समेकित शिविर में मामलों की सुनवाई की गयी। बीडीओ अशोक कुमार ने प्रखंड कार्यालय और थानाध्यक्ष दीपक गुप्ता, विकास सिंह और शैलेश कुमार ने पीरो, हसन बाजार और अगिआंव बाजार में मामलों की सुनवाई की। अनुमंडल मुख्यालय के समेकित शिविर में चरपोखरी थाना क्षेत्र के डुमरियां निवासी उमेश कुमार सिंह, ईमादपुर थाना क्षेत्र के ईमादपुर निवासी रजनीश कुमार, अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के लहठान निवासी धनंजय पासवान, पीरो थाना क्षेत्र के बैसाडीह निवासी प्रयास उपाध्याय, सिकरहटा थाना क्षेत्र की कुरमुरी निवासी कुंती कुंअर सहित दर्जनों मामलों की सुनवाई की गयी। बीडीओ अशोक कुमार ने विमला कुंअर, मुहर्रम मियां, धनरजियां कुंअर, रामभजू साह, बैजन्ति कुंअर, उषा कुंअर, शिरीशचंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.