देवरिया, मई 19 -- देवरिया, निज संवाददाता। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने भूमि विवाद के मामलों में त्वरित निस्तारण व राजस्व कर्मियों पर प्रभावी निगरानी रखने का अधिकारियों को निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- जनता दर्शन पर की शिकायत, खुद गांव पहुंच डीएम ने कराया निस्तारणभूमि विवाद की शिकायत मंगलवार को जनता दर्शन में तरकुलवा विकासखंड के सोनहुला रामनगर निवासी प्रभावती देवी अपने पुत्र नीरज के साथ जनता दर्शन में पहुंचीं। उन्होंने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि पड़ोसियों द्वारा उनके आवागमन का रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया है, जिससे परिवार को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार को तत्काल आवश्यक कार्रवाई कर सम...