भूमि विवाद के मामलों का एसडीओ ने किया निपटारा
आरा, मई 15 -- पीरो, संवाद सूत्र। खरीफ फसल की खेती शुरू होने के पहले भूमि विवाद का निपटारा करने के लिए एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय ने शिविर का आयोजन किया। शिविर में रजेयां निवासी शुभगणेश सिंह के पुत्र बैद्यनाथ सिंह, भुनेश्वर शर्मा के पुत्र अशोक शर्मा, मोहन टोला निवासी फागु चौधरी के पुत्र सियाराम चौधरी के मामलों की सुनवाई की गयी। दोनो पक्षों की बात सुनने के बाद शुक्रवार को दोनों पक्षकारों को बुलाया गया। एसडीओ ने बताया कि दोनों के मामलों की सुनवाई कर भूमि विवाद का निपटारा कर दिया जायेगा। तरारी थाना क्षेत्र के दौरियाडीह निवासी शिवगोविंद सिंह के पुत्र दीपनारायण सिंह ने भरण पोषण का मामला दर्ज कराया। एसडीओ ने दीपनारायण सिंह के पुत्रों को अगले शिविर में आने की सलाह दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.