भूमि विवाद के छह मामलों की सुनवाई, तीन का निष्पादन
सीतामढ़ी, मई 31 -- सोनबरसा। शनिवार को सीओ अनुपम कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें भू विवाद से संबंधित छह मामलों की सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान तीन मामलों का मौके पर निष्पादन किया गया। दो मामलों को अगली तिथि तक स्थगित किया गया। जबकि एक मामले को भूमि नापी के लिए भेजा गया। सीओ ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य भूमि विवादों का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान कर लोगों को राहत पहुंचाना है। साथ ही लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश भी दिया। मौके पर कन्हौली थानाध्यक्ष बीरबल कुशवाहा, पुअनि धीरज कुमार, दीपक सहित कई कर्मी थे। यह भी पढ़ें- जनता दरबार में सीओ ने सुनीं समस्याएं यह भी पढ़ें- भूमि विवाद मामलों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश, कई मामलों प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.